पटना

Bihar News: फंदे से लटका मिला दो मासूमों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Shiv Kumar Mishra
5 Jun 2022 8:03 AM GMT
Bihar News: फंदे से लटका मिला दो मासूमों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, इलाके में फैली सनसनी
x

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 4 में आज सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों का शव फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी मृतक के बेटी व दामाद ने गांव वालों को दी।

इधर खबर मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। सभी पांचों शव एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतकों में परिवार के मुखिया मनोज झा (42 वर्ष) मनोज झा की 65 वर्षीया मां सीता देवी, पत्नी सुन्दरमणी देवी (38 वर्ष), पुत्र सत्यम (10 वर्ष) एवं शिवम (7 वर्ष) का है। फंदे से लटके शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि सभी को बारी-बारी से फंदे से लटकाया गया है।

शव एक कतार में लटका हुआ पाया गया। घटना को लेकर डीएसपी ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला। जिसमें मृतका सीता देवी के मोबाइल से मनोज झा के शादी शुदा दोनों पुत्री को कॉल किये जाने की बात सामने आई, जहां कॉल रिसीव नही हो पाया।

पुलिस की मानें तो कॉल रिसीव होने से घटना को रोका जा सकता था। घटना को लेकर एसपी हृदयकांत ने घटना स्थल पहुंच गहराई से जांच पड़ताल की है। एसपी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मोबाईल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है।

Next Story