
MOBILE विवाद में दबंगों ने ACID फेंका, 16 झुलसे मचा हडकम्प, देखिये वीडियो

वैशाली। वैशाली में एक युवक ने एक ही परिवार के 16 लोगों पर तेजाब फेंक दिया है। वैशाली थाना के दाऊदपुर गांव का मामला बताया जा है रहा है। कहा जा रहा है कि पड़ोसी से मामूली विवाद में 16 लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक ये विवाद मोबाइल फोन को लेकर हुआ जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के उपर एसिड अटैक कर दिया। इस हमले में डेढ़ दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
दो गुटों में झड़प के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घायल के मुताबिक मोबाइल खो जाने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद 15 से 20 की संख्या में आए हमलावरों ने तेजाब से हमला कर दिया जिसके चलते लोग बुरी तरह झुलस गए। तेजाब से झुलसने वालों में 2 महिला भी शामिल है। तेजाब से भींगने से लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। इसके साथ ही इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
घायलों में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं। घायलों में रूपा कुमारी, जयप्रकाश सिंह, चंद्रकला देवी, रविन्द्र भगत, देवेंद्र भगत, गुड़िया देवी, मनोज भगत, अनिल भगत, नवल किशोर सिंह, पिंटू भगत, अर्जुन कुमार, रौशन कुमार, महेश साह, रामानंद भगत सहित 16 लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
— kajal lall (@lallkajal) August 28, 2019




