पटना

Bihar News : उत्तर बिहार के लिए मई से अटल पथ और जेपी सेतु के रास्ते भी चलेंगी बसें

Shiv Kumar Mishra
24 April 2022 4:35 AM GMT
Bihar News : उत्तर बिहार के लिए मई से अटल पथ और जेपी सेतु के रास्ते भी चलेंगी बसें
x

उत्तर बिहार के लोगों के लिए खुश खबरी है।अब राजधानी पटना से मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, मोतिहारी, छपरा, सीवान, समस्तीपुर, हाजीपुर, दरभंगा सहित उत्तर बिहार जाने वाली बसें अटल पथ और जेपी सेतु के रास्ते भी चलेंगी। यह काम मई अंत से गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा होते बसों का परिचालन शुरू हाे जाएगा। अभी तक बस से उत्तर बिहार जाने का गांधी सेतु ही एकमात्र मार्ग था। अटल पथ से बस सेवा शुरू होने पर पटना, सोनपुर और हाजीपुर के 50 से अधिक माेहल्लाें के लोगों को काे सुविधा मिलेगी।

उन्हें घर से निकलते ही बस सेवा मिलेगी। अटल पथ पर आर ब्लॉक, मोहनपुर संप हाउस, महेशनगर, राजीवनगर और दीघा में बसें रुकेंगी। गांधी मैदान से अटल पथ और जेपी सेतु होते हाजीपुर स्टेशन तक 15वां सिटी बस रूट होगा। अभी शहर में 14 रूटों पर नगर बस सेवा बहाल है। अभी गांधी मैदान से बिहटा, दानापुर रेलवे स्टेशन, दानापुर बस स्टैंड, सगुना मोड़ से मनेर, गांधी सेतु होते हाजीपुर, पटना साहिब स्टेशन, बिहारशरीफ, एयरपोर्ट से बेली रोड और चितकोहरा-करबिगहिया होते गांधी मैदान के बीच चलती है।

20 दिन में आएंगी 75 सीएनजी बसें

इधर 20 दिन में 75 और नई सीएनजी बसें पटना अाएंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ऑर्डर दे चुका है। इनमें 25 एसी सीएनजी बसें हैं। इनमें 10 एसी सीएनजी बसें गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, आर ब्लॉक, अटल पथ, जेपी सेतु, सोनपुर के रास्ते हाजीपुर स्टेशन तक हर दिन चलेगी। हाजीपुर स्टेशन के लिए पांच बसें चलेंगी।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story