पटना

बिहार: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा

Desk Editor
30 Sep 2021 9:57 AM GMT
बिहार: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा
x
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को बिहार आयेंगे और 21 अक्टूबर को समारोह में शामिल होंगे

पटना : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में इस संबंध में बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान मंडल परिसर में भ्रमण कर शताब्दी समारोह के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।उन्होंने विस्तारित भवन के बेसमेंट में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को बिहार आयेंगे और 21 अक्टूबर को समारोह में शामिल होंगे। विधानसभा के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है।इस दौरान विधान मंडल परिसर में बोधि वृक्ष लगाया जाएगा और 100 साल के अवसर पर बिहार के इतिहास से जुड़ी स्मृति चिन्ह भी लगायी जाएगी।

Next Story