पटना

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत बिगड़ी, डॉ की टीम आवास पर पहुंची

Special Coverage News
24 March 2019 11:46 AM IST
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत बिगड़ी, डॉ की टीम आवास पर पहुंची
x

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टर की टीम राबड़ी आवास पहुंची है। फिलहाल डॉक्टर की टीम राबड़ी देवी का मेडिकल चेकअप कर रही है। उनको तेज घबराहट और चेस्ट पेन की शिकायत पर डॉ बुलाये गये है।


शनिवार की शाम में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। राबड़ी देवी को चेस्ट में पेन की शिकायत हुई जिसके बाद पटना में उनके आवास पर डॉक्टर उन्हें देखने पहुंचे। जानकारी के अनुसार दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने उनकी जांच की तथा आराम से रहने की सलाह दी है।

दरसल जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम में राबड़ी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शाम करीब सात बजे राबड़ी देवी को छाती में हल्का दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद फोर्ड अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनके आवास पहुंची। फिलहाल डॉक्टर की टीम राबड़ी देवी का मेडिकल चेकअप की है।

डॉक्टर का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उनके तबीयत में सुधार हो रही है। साथ ही डॉक्टर ने उन्‍हें आराम से रहने की सलाह दी है।

वहीं तबीयत खराब की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई नेता देखने पहुंचे हैं। राबड़ी की तबीयत की जानकारी मिलते ही राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई नेता उनके आवास पहुंचकर हालचाल लिया। सिद्दकी के साथ उदय नारायण चौधरी भी थे। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात राबड़ी से नहीं हो पाई। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव भी बीमार हैं और रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Next Story