पटना

रिमांड होम से निकली लड़की ने लगाया आरोप, कहा नशा देकर करवाते है गलत काम

Sakshi
31 Jan 2022 10:00 AM GMT
रिमांड होम से निकली लड़की ने लगाया आरोप, कहा नशा देकर करवाते है गलत काम
x

प्रतीकात्मक फोटो

बिहार की राजधानी पटना में गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकली एक लड़की ने अधीक्षक वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह की अधीक्षक लड़कियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर अवैध कारोबार में जाने को मजबूर करती हैं...

बिहार में एक लड़की ने रिमांड होम पर गलत काम करवाने का आरोप लगाया है| बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकली एक लड़की ने अधीक्षक वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस लड़की का कहना है कि गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह की अधीक्षक लड़कियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर अवैध कारोबार में जाने को मजबूर करती हैं। विरोध करने पर लड़कियों को भूखे रखा जाता है। बाहर निकलने के बाद लड़की किसी भी हाल में उत्तर रक्षा गृह वापस जाने को तैयार नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की ने उत्तर रक्षा गृह के अंदर अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि लड़कियों को जॉब के बहाने बाहर भेजा जाता है। एक संस्था लड़की को लेकर महिला थाने पहुंची, वहां शिकायत की गई है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है कि उत्तर रक्षा गृह में एक बांग्लादेशी महिला को मरने पर मजबूर कर दिया गया। यही नहीं, जबरदस्ती होम में रखने को मजबूर किया जाता है। साथ ही लड़की का आरोप है कि कई बार फर्जी परिजन बनाकर पैसा लेकर पीड़िताओं को भेज दिया जाता है। ज्ञात हो कि उत्तर रक्षा गृह गायघाट में 255 पीड़िताएं रह रही हैं।

बता दें कि यह लड़की शनिवार को एक समाजसेवी संस्था को सड़क पर भटकती हुई मिली थी। संस्था लड़की को गांधी मैदान थाने ले गई। थाने की पुलिस ने बाल कल्याण समिति को भी सूचित किया था कि 14-15 साल की लड़की मिली है। हालांकि, वहां पर चाइल्ड लाइन के कर्मचारी भी पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने सरकारी शेल्टर होम के बदले उसे एक संस्था के हवाले कर दिया।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने बताया कि ऐसी लड़कियों को रखने के लिए बालिका गृह बना हुआ है। पूरी रात लड़की संस्था के पास ही रही। यह पूरी तरह गैरकानूनी है। संस्था के सदस्य लड़की को लेकर महिला थाने पहुंचे, लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। महिला थाने की पुलिस ने संस्था से लिखित में शिकायत करने को कहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Next Story