पटना

बेटे के शव से लिपटकर रोते हुए मां ने तोड़ दिया दम

Shiv Kumar Mishra
25 July 2022 4:14 AM GMT
बेटे के शव से लिपटकर रोते हुए मां ने तोड़ दिया दम
x
बिहार के छपरा जिले में होटल संचालक की रविवार को मौत हो गई। शव पहुँचने पर माँ बेटे से छिपटी तो फिर नहीं उठी।

छपरा : औराई के घनश्यामपुर गांव के होटल संचालक की रविवार को छपरा में मौत हो गई। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया। बेटे के शव पर विलाप करते हुए वृद्ध मां ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मां-बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में दोनों मां-बेटे की एक साथ घर से अर्थी उठी।

ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र मंडल (50) काफी दिनों से बीमार थे। रविवार को देवेंद्र मंडल की मौत हो गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। गांव में शव आने पर वृद्ध मां को मृत पुत्र का चेहरा दिखाया गया। बेटे के शव पर विलाप करते हुए वृद्ध जानकी देवी (70) की भी सांसे थम गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बेटे के वियोग में दम तोड़ने की घटना की इलाके में चर्चा होने लगी।

मुखिया रामजन्म कुमार, पवन ठाकुर, सुरेश कुमार साहू राजकुमार, धर्मेश आदि ने बताया कि देवेंद्र छपरा में छोटा सा होटल चला रहे थे। लंबे समय से कई बीमारियों से पीड़ित थे। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद वहां से शव लेकर लोग घर पहुंचे।

बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही जानकी देवी विलाप करते हुए कह रही थी, अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। घर जब शव आया तो वृद्धा बेटे से लिपट कर रोते-रोते दम तोड़ दी।

Next Story