Archived

मोदी पर साढ़े साती की महादशा, बिहार का विशेष पैकेज भारी

महेश झालानी
20 Jun 2018 12:26 PM IST
मोदी पर साढ़े साती की महादशा, बिहार का विशेष पैकेज भारी
x
भाजपा की करारी हार के बाद यह पैकेज आज तक जारी नही किया गया।
बिहार में नीतीश की जड़ उखाड़ने के लिए मोदी को वहां की धूल फाकनी पड़ी। चुनाव के मद्देनजर बिहार को 150 करोड़ का विशेष पैकेज देने की भी प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी। लेकिन भाजपा की करारी हार के बाद यह पैकेज आज तक जारी नही किया गया। भाजपा नेता सुशील मोदी ने पहले तो बिहार सरकार की खूब धज्जियां उड़ाई और लालू को अपदस्थ करने की मुहिम छेड़ी। बाद में राजनीति के मदारी नीतीश ने आरजेडी को अंगूंठा दिखाकर भाजपा से हाथ मिला लिया। सत्ता की भूखी भाजपा ने कुर्सी पर काबिज होने में देर नही लगाई । सुशील मोदी नारद की तरह उप मुख्य मंत्री की कुर्सी पर काबिज होकर नीतीश का गुणगान कर रहे है।
बताया जाता है महाराष्ट्र की तरह बिहार में गठबंधन के बीच तेजी से दरार चौड़ी होती जा रही है। किसी दिन भाजपा नीतीश को उसी प्रकार गाली निकालेगी जैसे आज वह महबूबा को निकाल रही है। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि यह बेमेल विवाह जैसा गठबंधन है। नीतीश कभी भी कंडोम की तरह इस्तेमाल कर भाजपा से किनारा कर लेंगे। बिहार में विकास नही, भ्रस्टाचार का कम्पीटिशन चल रहा है। उधर महाराष्ट्र में शिवसेना कभी भी भाजपा को सड़क पर ला सकती है। गोवा में भी हालत भाजपा के पक्ष में नही है। लगता है मोदी को साढ़े साती की महादशा ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पंजाब में अकालियों की वैसे ही भट्टी बुझी पड़ी है।
Next Story