पटना

 बिहार के पिछड़ापन के लिए नीतीश और लालू जिम्मेदार-चिराग

Shiv Kumar Mishra
30 Oct 2020 2:11 PM GMT
 बिहार के पिछड़ापन के लिए नीतीश और लालू जिम्मेदार-चिराग
x

खगड़िया(धर्मवीर सिंह) : लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने आज खगड़िया में लालू और नीतीश राज पर जमकर बरसे। चिराग ने कहा कि बिहार की बागडोर गलत लोगो के हाथों में चले जाने के कारण ही बिहार का पिछड़ापन दूर नही हुआ।

बिहार न तो 15 साल के जंगल राज में विकास कर पाया।और न ही15 साल के सुशासन की सरकार में ।प्रदेश के मुखिया ने अपने-अपने कार्यकाल में बिहार को ठगा ही है।जिस कारण बिहार में शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार का बुरा हाल है।बिहारी रोजगार के लिए दूसरे राज्यो में मेहनत करते हैं।लेकिन अन्य प्रदेश के लोग बिहारियों के साथ सही व्यवहार नही करता है ।यह सुनकर दुख होता है।उनकी पार्टी बिहार की स्मिता के लिए लड़ाई लड़ रही है।

चिराग ने एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार का दुबारा मुख्यमंत्री बनना असम्भव है।यह प्रदेश की करोड़ों लोगों की चाहत है। उनके दिवंगत पिता की भी यही इच्छा थी कि बिहार के सत्ता में परिवर्तन हो।आपको बता दें कि चिराग पासवान आज खगड़िया जिले में दो जनसभा को संबोधित किये।

पहली सभा परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में किये।वंही दूसरी सभा खगड़िया शहर के JNKT मैदान में किये। JNKT मैदान में आयोजित सभा मे चिराग ने लोगो से लोजपा प्रत्यासी रेणु कुशवाहा को वोट देने की अपील किये।मौके पर लोजपा के स्थानीय नेता और लोजपा प्रत्यासी रेणु कुशवाहा मौजूद थी।

Next Story