
बीजेपी चोर दरवाजे से बिहार की सत्ता को हथियाकर किसे कर्नाटक के मामले में उच्चकोटि का प्रवचन दे रही है- तेजस्वी यादव

कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और जद एस के गठवंधन पर ख़ुशी जाहिर करते हुए राजद के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि खुद लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता पर काबिज होने वाली बीजेपी अब लोकतंत्र की हत्या की दुहाई क्यों दे रही है.
तेजस्वी ने कहा क्या बिहार में बीजेपी को बहुमत मिला था? क्या बिहारियों ने बीजेपी को बहुत बुरी तरह नहीं हराया था? नीतीश जी की मदद से बिहार में बहुमत का चीरहरण और लोकतंत्र का जनाजा निकाल चोर दरवाज़े से सरकार में बैठ मलाई चाट रहे भाजपाई कर्नाटक के मामले में उच्चकोटि का प्रवचन किसे बाँट रहे है?
अब अगर कर्नाटक में अगर यह होता है तो बीजेपी इसे गलत बता रही है. जबकि अभी गोवा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाबजूद कांग्रेस को शपथ ग्रहण नहीं कराई गई. मणिपुर में नहीं कराई गए और हद तो तब हो गई जब मेघालय में दो सीट जीतकर सरकार बनाई. अब बही बीजेपी लोकतंत्र की दुहाई दे रही है . बीजेपी के नेता भी अपना दावा सौंप चुके है. अब गठवन्धन के नेता कुमार स्वामी ने भी राजयपाल से मुलाकात की है. सरकार बनाने का दावा पेश करेंगें .




