पटना

RJD को एक और बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया पद से इस्तीफा

Arun Mishra
23 Jun 2020 8:21 AM GMT
RJD को एक और बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया पद से इस्तीफा
x
बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पूर्व लोजपा सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं।

पटना : राष्ट्रीय जनता दल को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले तो पार्टी के पांच विधानपार्षद जदयू में चले गए तो वहीं अब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये राजद के लिए बहुत बड़ा झटका बताया जा रहा है। इस बारे में बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पूर्व लोजपा सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बुखार और खांसी होने की शिकायत पर पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की उम्र 74 साल है।

लालू की पार्टी आरजेडी में बड़ी टूट

लालू की पार्टी में अबतक आठ में से पांच आरजेडी के विधान परिषद के सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है. पांच सदस्य जनता दल में शामिल हो गए हैं. अब राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सुबोध राय ही रह गए हैं.

Next Story