पटना

Bihar Elections : RJD ने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, यहां देखें किस सीट से किसे मिला टिकट

Arun Mishra
7 Oct 2020 3:09 PM GMT
Bihar Elections : RJD ने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, यहां देखें किस सीट से किसे मिला टिकट
x
राजद ने पहले चरण की 71 में से अपने कोटे की 42 सीटों और प्रत्याशियों की अधिकृत सूची बुधवार की शाम जारी कर दी?

पटना : राजद ने पहले चरण की 71 में से अपने कोटे की 42 सीटों और प्रत्याशियों की अधिकृत सूची बुधवार की शाम जारी कर दी। पार्टी ने इसे राजद के अधिकृत ट्विटर हैंडल से भी जारी किया। पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए लिखा गया है कि जनता के आर्शीवाद से, जनता की लड़ाई जीतेंगे।

राजद ने प्रत्याशी चयन के जरिए सामाजिक और जातिगत गणित को भी साधने की भरपूर कोशिश की है। पार्टी ने पहले चरण में 19 यादव, तीन कोइरी, तीन मुस्लिम, एक-एक राजपूत, भूमिहार, ब्राह्मण, दो वैश्य, आठ अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति और तीन अति पिछड़ी जाति के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। आधा दर्जन नेताओं के बेटे-बेटियों और पत्नियों को भी टिकट दिए गए हैं।

विरोध के चलते देर रात बदला मकदूमपुर का टिकट

राजद सूत्रों की मानें तो मखदूमपुर सीट से पार्टी ने मौजूदा विधायक सूबेदार दास को फिर से प्रत्याशी बना दिया था। उन्हें बुलाकर सिंबल भी दे दिया गया। जैसे ही इसकी खबर फैली, उनका पुरजोर विरोध शुरू हो गया। खबर है कि राजद के सर्वे में भी इस सीट की रिपोर्ट ठीक नहीं आई थी। ऐसे में देर रात सूबेदार दास का टिकट काटकर सतीश दास को दे दिया गया।

RJD candidate list 2020

1. कुर्था- बागी कुमार वर्मा,

2. ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव,

3. मोकामा- अनंत सिंह,

4. सूर्यगढ़ा- प्रहलाद यादव,

5. मखदूमपुर- सतीश दास,

6. रजौली- प्रकाशवीर,

7. मोहनिया- संगीता देवी,

8. दिनारा- विजय मंडल,

9. शेरघाटी- मंजू अग्रवाल,

10. डेहरी- फतेह बहादुर कुशवाहा,

11. मुंगेर- अविनाश कुमार,

12. रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन,

13. बांका- जावेद इकबाल अंसारी,

14. बड़ाहरा- सरोज यादव,

15. गुरुआ- विनय यादव,

16. मसौढ़ी- रेखा पासवान,

17. बाराचट्टी- समता देवी,

18. बेलहर- रामदेव यादव,

19. बोधगया- सर्वजीत कुमार,

20. जदगीशपुर- रामविशुन सिंह लोहिया,

21. नोखा- अनीता देवी,

22. जमुई- विजय प्रकाश,

23. रामगढ़- सुधाकर सिंह,

24. झाझा- राजेंद्र यादव,

25. बेलागंज- सुरेंद्र यादव,

26. चकाई- सावित्री देवी,

27. शाहपुर- राहुल तिवारी,

28. जहानाबाद- सुदय यादव,

29. शेखपुरा- विजय सम्राट,

30. गोह- भीम सिंह,

31. नबी नगर- डब्लू सिंह,

32. ओबरा- ऋषि सिंह,

33. नवादा- विभा देवी,

34. तारापुर- दिव्या प्रकाश,

35. अतरी- अजय यादव,

36. भभुआ- भरत बिंद,

37. धुरैया- भूदेव प्रसाद,

38. इमामगंज- उदय नारायण चौधरी,

39. संदेश- किरण देवी,

40. कटोरिया- स्वीटी हेम्ब्रम,

41. सासाराम- विजय गुप्ता,

42. गोविंदपुर- मोहम्मद कामरान।

Next Story