Archived

राजद दो खेमों में बंटा, राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव में जमकर हुई मारपीट, दो समर्थक गंभीर रूप से जख्मी

राजद दो खेमों में बंटा, राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव में जमकर हुई मारपीट, दो समर्थक गंभीर रूप से जख्मी
x

शेखपुरा. ललन कुमार: शेखपुरा जिला राजद दो खेमों में बंटता दिख रहा है।राजद का आज 2 नम्बर को निर्धारित जिलाध्यक्ष के चुनाव में राजद के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई है।


इस घटना में राजद के शम्भू और सम्राट गुट के कई समर्थक जख्मी हो गये। शम्भू गुट के पप्पू कुमार और सम्राट गुट के प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। ईलाज के लिए भर्ती पप्पू ने कहा कि शहर के स्टेशन रोड स्थित इंदाय मोहल्ले के सामुदायिक भवन में आज राजद का चुनाव चल रहा था। वे राजद के सक्रिय सदस्य हैं। इसी नाते वे वोट करने चुनाव स्थल पर पहुंचे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष साधु शरण सिंह भी जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वहां पहुंचे थे। इसी बीच सम्राट गुट की ओर से विजय कुमार यादव वहां पहले पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जिलाध्यक्ष के लिए दाखिल कर चुके थे। साधु शरण सिंह जब अपना नामांकन पत्र एडीआरो सुरेंद्र कुमार यादव को सौंपने लगे तो समय गुजर जाने का हवाला देकर एडीआरो ने नामांकन पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच काफी नोकझोक भी हुई। जिसके बाद सम्राट गुट और शम्भू गुट के सर्मथक आपस मे भीड़ गए।


इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चली। इस घटना में कई राजद सार्थक घायल हो गए। वहीं पूर्व राजद जिलाध्यक्ष साधु शरण सिंह ने कहा कि वे 10 :40 बजे पूर्वाह्न जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन कराने चुनाव स्थल पर पहुंचे थे। वहां उनका नामांकन पत्र लेने से एडीआरो सुरेंद्र कुमार यादव इनकार कर दिए और उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से विजय कुमार यादव को राजद जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है।




इस पर साधु सिंह ने आपत्ति जताते हुए नामांकन पत्र लेने की आग्रह की। इसी को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सम्राट गुट के समर्थकों द्वारा की गई। इधर सहायक जिला निर्वाची पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 2 नम्बर को राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव कराने शेखपुरा पहुंचे हैं। सर्व सम्मति से राजद का जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया गया है। विजय कुमार यादव को राजद का शेखपुरा जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है। विजय शेखपुरा के विहटा गांव के निवासी है। वहीं दूसरी ओर शम्भू गुट द्वारा भी सर्वसम्मति से साधु शरण सिंह को जिलाध्यक्ष दो साल के लिए पुनः चुन लिया गया है। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।




Next Story