पटना

बीजेपी को झटका, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दिया मंत्रीमंडल से इस्तीफा

Special Coverage News
10 Dec 2018 12:54 PM IST
बीजेपी को झटका, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दिया मंत्रीमंडल से इस्तीफा
x

एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बिहार में एनडीए परिवार बिखर गया है। बिहार की राजनीति में बहुत जल्द बवाल मचने वाला है। बताया जा रहा है एनडीए सरकार में उपेंद्र कुशवाहा का खेल खत्म होने वाला है।

सूत्रों की मानें तो रालोसपा प्रमुख सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होने जा रहा हैं। हालांकि वह दिल्ली पहुंच गए हैं। उधर दूसरी ओर कहा जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने मन बना लिया है कि किसी भी कीमत पर उपेंद्र कुशवाहा को भाव नहीं दिया जाएगा। नीतीश कुमार के प्रति तल्खी ने उपेंद्र कुशवाहा का काम एनडीए में खत्म कर दिया है।

बताते चले कि रविवार को नवादा से औरंगाबाद जाने के क्रम में कुशवाहा ने कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने की बात पर कड़ी तल्खी दिखाते हुए कहा कि अब ना किसी से कोई बात होगी ना ही मुलाकात होगी। कुशवाहा एनडीए से अलग होने की अटकलों के बीच नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा के मुद्दे पर कुशवाहा नीतीश सरकार के विरोध में दो दिवसीय उपवास पर हैं। शनिवार को कुशवाहा ने नवादा में उपवास रखा था और आज औरंगाबाद में उपवास पर बैठेंगे।

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री ने शिक्षा सुधार के मुद्दे पर बिहार सरकार को खुली बहस की चुनौती दी है। इससे पहले कुशवाहा ये बोल चुके हैं कि अगर उनकी 25 सूत्री मांगों को राज्य सरकार मान लेती है तो वे किसी भी अपमान को भूलने के लिए तैयार हैं।


Next Story