

शेखपुरा: ललन कुमार: आगामी लोक सभा चुनाव को देखते ही राजद ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जिला कार्यकर्ताओं ने संगठन चुनाव के बाद विहटा गांव में राजद के प्रदेश नेता विजय सम्राट के नेतृत्व में नव निर्वाचित राजद जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव के घर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। साथ ही सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दही -चुरा तिलकुट का भी भोज कराया गया।
इस दौरान राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षो के बीच सम्राट के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में राजद जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव,शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार,नगर अध्यक्ष चन्द्रवली पासवान,अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मो अली रजा,चेवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद,घाटकुसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम,बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव,शेखोपुरसराय प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार और बरबीघा नगर अध्यक्ष अजित कुमार शामिल हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व राजद अध्यक्ष राम नरेश यादव ने किया। इस मौके पर विजय सम्राट ने राजद के पहला जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और राजद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सम्मेलन किया गया। आगामी लोक सभा चुनाव में राजद की जीत के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया है। पंचायत स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को अपने वोटरों से नजदीकी बनाये रखने का विजय ने निर्देश दिया। इस मौके पर नागमणि राय,बच्चू यादव,नरेश यादव,असलम मुखिया समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।




