Archived

देखिये फिर मानवता हुई तार तार, किस तरह देखकर बढ़ते गये लोग और उस महिला ने तोड़ दी दम

देखिये फिर मानवता हुई तार तार, किस तरह देखकर बढ़ते गये लोग और उस महिला ने तोड़ दी दम
x

बिहार के सासाराम में अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार महिला को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया।


घटनास्थल आगरेर थाना के बाराडीह है। मृतक महिला करगहर के बभनी की रहने वाली थी। बताया जाता है कि घटना बालू लदे ट्रक से हुई है। घटना के बाद थोड़ी देर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को बरामद कर लिया।


लेकिन जिस तरह शव को रख दिया गया है उससे कहीं न कहीं मानवता भी तार तार होते दिख रही है। किसी भी शव को इस तरह पड़ा रहना देना ठीक नहीं होता है। इसके लिए भी मौजूद लोंगों को मदद करनी चहिये थी। अगर समय रहते उसे इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान भी बच सकती थी।
रंजन कुमार की रिपोर्ट

Next Story