पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल

Arun Mishra
4 Oct 2020 12:51 PM GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल
x
चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी।

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उन्हें बीजेपी महासचिव अरुण सिंह और भूपेंद्र यादव ने सदस्य्ता दिलाई। शूटर श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। आपको बतादें श्रेयसी नेशनल शूटर हैं, पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। चर्चा है कि बीजेपी श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी।

काफी दिनों से श्रेयसी सिंह को राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह आरजेडी में शामिल होंगी। लेकिन आज साफ हो गया है कि श्रेयसी सिंह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी के साथ करेंगी। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

मां को बीजेपी ने कर दिया था सस्पेंड

दरअसल, श्रेयसी सिंह की मां पुतुल देवी बांका से चुनाव लड़ती थी। 2014 में वह सांसद बनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका जेडीयू के खाते में चला गया। पुतुल सिंह इससे नाराज हो गईं और जेडीयू के गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गईं। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।

श्रेयसी सिंह की प्रचार

नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह उस दौरान मैदान में नजर आई थीं। वह अपनी मां पुतुल सिंह के लिए वोट मांगती नजर आई थीं। उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रख सकती हैं। अब इस पर मुहर लग गई है कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगी। श्रेयसी सिंह को लेकर चर्चा है कि वह बांका या जमुई के किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

Next Story