- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
चलती कार में ट्रिपल मर्डर, सेना के जवान ने पत्नी-साली को मारी गोली और फिर...
बिहार की राजधानी पटना में ट्रिपल मर्डर का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. भारतीय सेना के एक जवान ने चलती कार में अपनी पत्नी और साली की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दरअसल बिहार के विक्रमगंज इलाके में एक आर्मी जवान विष्णु शर्मा ने पटना जाते समय अपनी पत्नी और पिछले महीने ही शादी हुई साली की गोली मारकर हत्या कर दी. उनकी हत्या के बाद विष्णु शर्मा ने खुद को भी गोली मारी ली. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आर्मी का यह जवान बीते डेढ़ महीने से छुट्टी पर था और वो डेंगू से पीड़ित था.
डेंगू होने के बाद से वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था और उसे लगने लगा था कि कोई उसे मारने की साजिश रच रहा है. इसी वजह से वो दवा खाने से भी डरता था क्योंकि उसे लगता था कि कोई उसे जहर देकर मारना चाहता है. इसी का इलाज कराने के लिए उसकी पत्नी और साली उसे लेकर पटना जा रही थी जिस दौरान जवान ने दोनों को गोली मार दी.
कार चला रहे ड्राइवर के मुताबिक आत्महत्या करने वाला जवान कार की अगली सीट पर बैठे अपने बच्चे और ड्राइवर को भी मारना चाहता था लेकिन आसपास के गांव वालों ने उसे बचा लिया. ड्राइवर के मुताबिक जैसे ही पहली गोली चलने की आवाज आई उसने कार रोक दी जिससे वहां ग्रामीण आ गए और उसकी जान बच गई. जिस बलेनो गाड़ी में यह वारदात हुई वो जवान के नाम पर ही थी और 2018 में रांची से खरीदी गई थी.
रिश्ते में जवान के चाचा लगने वाले ड्राइवर मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि वारदात के पहले पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था. विष्णु ने अचानक पिस्तौल निकाली और पहले साली को फिर पत्नी को गोली मार दी. ड्राइवर के मुताबिक सेना का जवान विष्णु अपने बच्चे को भी मारना चाहता था लेकिन गांववालों की मदद से उन्हें बचा लिया गया. बाद में विष्णु ने खुद को गोली मार ली.