पटना

क्रूरता की सारी हदें की पार, महिला ने अपने ही पति का काटा प्राइवेट पार्ट

सुजीत गुप्ता
8 Aug 2021 10:57 AM GMT
क्रूरता की सारी हदें की पार, महिला ने अपने ही पति का काटा प्राइवेट पार्ट
x
फुलवारीशरीफ की एक कालोनी में महिला ने अपने पति के साथ इस क्रूरता को अंजाम दिया। घरेलू विवाद

पटना। बिहार के पटना जिले से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति के साथ जो किया वह वाकई दिल दहला देगा। खुद के साथ हुई इतनी बड़ी घटना से पति अनजान था। युवक को जैसे ही होश आया तो असलियत जानकर वह भी दंग रह गया। एक दिन पहले पति-पत्नी में हुआ विवाद इतना आगे बढ़ गया की नाराज महिला ने गुस्सा अपने पति पर उतारा।

फुलवारीशरीफ की एक कालोनी में महिला ने अपने पति के साथ इस क्रूरता को अंजाम दिया। घरेलू विवाद में हुई इस घटना में महिला ने पहले अपने पति को खाने में जहरीली दवा दे दी। इसे खाने के बाद वो जैसे ही बेहोश हुआ पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। घटना के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ फरार हो गई है। होश में आने के बाद युवक सीधे पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

प्राइवेट पार्ट से घायल हुआ पति फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा। नशे में होने की वजह से पहले तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद उसने अपनी पहचान के दारोगा को आपबीती सुनाई। कहानी सुनते ही पुलिसवाले दंग रह गए। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीएमसीएच भेजा गया।

बतादें कि पीड़ित पति के अनुसार, उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है। दोनों के बीच 7 अगस्त को किसी बात को लेकर उनमें घरेलू विवाद हो गया। पत्नी ने पहले उसके खाने में जहर डाल दिया। बेहोश होने पर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। उसने थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस इसपर कार्रवाई कर रही है।

Next Story