बिहार

31 दिसम्बर 2021 तक श्रम पोर्टल पर निबंधन कराये तथा कई योजनाओं का लाभ उठाये

सुजीत गुप्ता
16 Dec 2021 5:33 AM GMT
31 दिसम्बर 2021 तक श्रम पोर्टल पर निबंधन कराये तथा कई योजनाओं का लाभ उठाये
x

मुंगेर।सामाजिक सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु सरकार में कई योजनाएॅ चला रखी है। श्रम विभाग द्वारा ई श्रम पोर्टल विकसित किया गया है। जो आधार के साथ असंगठित कामगारों का डाटाबेस तैयार करेगा। इसमें नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षणिक योग्यता परिवार का विवरण इत्यादि होगा। कोई भी कामगार जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे है जिनकी आयु 16 से 59 के बीच हो श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र है जैसे कि प्रवासी कामगार, कृषि कामगार, मनरेगा कामगार, मछुवारे, दुध बेचने वाला, आशा, आॅगनबाड़ी, फेरीवाला, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक तथा अन्य कार्यो में असंगठित कामगार।

जिनका ईपीएफ कटौती नहीं की जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई श्रम पोर्टल पर निशुल्क निबंधन कराने का मौका न चुके। जिले में अब तक 1.60 हजार असंगठित श्रमिक इसका लाभ उठा चुके है। श्रम पोर्टल के इंट्री के बाद उसे 2 लाख का दुर्घटना बीमा तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होता है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story