बिहार

28 फरवरी तक श्रम पोर्टल पर निबंधन कराये तथा कई योजनाओं का लाभ उठायें

सुजीत गुप्ता
20 Jan 2022 1:24 PM GMT
28 फरवरी तक श्रम पोर्टल पर निबंधन कराये तथा कई योजनाओं का लाभ उठायें
x
28 फरवरी 2022 तक श्रम पोर्टल पर निबंधन कराये तथा कई योजनाओं का लाभ उठायें, जिला पदाधिकारी ने वर्चुअल मीटिंग कर दिया निर्देश...

मुंगेर।सामाजिक सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु सरकार में कई योजनाएं चला रखी है। श्रम विभाग द्वारा ई श्रम पोर्टल विकसित किया गया है। जो आधार के साथ असंगठित कामगारों का डाटाबेस तैयार करेगा। इसमें नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षणिक योग्यता परिवार का विवरण इत्यादि होगा। कोई भी कामगार जो असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे है जिनकी आयु 16 से 59 के बीच हो श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र है जैसे कि प्रवासी कामगार, कृषि कामगार, मनरेगा कामगार, मछुवारे, दुध बेचने वाला, आशा, ऑगनबाड़ी, फेरीवाला, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक तथा अन्य कार्यो में असंगठित कामगार।

जिनका ईपीएफ कटौती नहीं की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने वर्चुअल मीटिंग कर इस श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के निबंधन की समीक्षा जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति के माध्यम से किया। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंता, मनरेगा, जीविका एवं श्रमिकों को कार्य देने वाले अन्य विभागों में कार्य कर रहे सभी श्रमिकों का ई श्रम पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

उन्होंने सीएससी एवं कार्यस्थल पर जाकर श्रमिकों का निबंधन कराने का भी निदेश दिया तथा लक्ष्य अनुरूप प्रतिदिन निबंधन उपलब्धि प्रतिवेदन भेजने का निदेश श्रम अधीक्षक को दिया। हेल्पलाइन नम्बर 14434 पर काॅल कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई श्रम पोर्टल पर निशुल्क निबंधन कराने का मौका न चुके। जिले में अब तक 2.60 हजार असंगठित श्रमिक इसका लाभ उठा चुके है। श्रम पोर्टल के इंट्री के बाद उसे 2 लाख का दुर्घटना बीमा तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होता है।

Next Story