बिहार

बिहार में सात वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Sakshi
24 Feb 2022 3:10 PM GMT
बिहार में सात वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
x
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत एक गांव में मेहंदी का पत्ता लाने गई सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

बिहार में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है| यहां जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत एक गांव में मेहंदी का पत्ता लाने गई सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस ममले में आज गुरुवार को गांव के ही दो लोगों को आरोपित करते हुए इसकी शिकायत जहानाबाद महिला थाने में की गई है। प्रभारी महिला थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। सदर अस्पताल में लड़की की मेडिकल जांच करायी गई है।

घटना के संबंध में लड़की की चाची ने बताया कि मासूम की मां नहीं है। बच्ची उन लोगों के साथ रहती है। बुधवार को स्कूल से आने के बाद बच्ची मेहंदी का पत्ता लाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पास गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रोटी बनाने का झांसा देते हुए उसे अपने घर में बुला लिया और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

करीब आधे घंटे तक लड़की को आरोपितों के द्वारा अपने घर मे रखकर उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं। रोती बिलखती लड़की अपने घर में लौटी और चाचा-चाची को आपबीती सुनाई। गुरुवार को पीड़ित बच्ची को लेकर उसकी चाची महिला थाने पहुंची। फिलहाल महिला थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में लड़की की मेडिकल जांच करायी है। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story