- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
डीएम ने पत्नी और सास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, बोले- 'रंगदारी मांगती है बीबी'
बिहार के शिवहर जिले के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और सास के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। डीएम ने पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेशन पर रंगदारी और मानहानि सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिले के सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
फैमिली कोर्ट में दायर की तलाक याचिका
डीएम राजशेखर ने जिला परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की है। इससे पहले जून में डीएम की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा और दहेज के गंभीर आरोप लगाते हुए मुजफ्फरपुर के सिटी थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया था। डीएम ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और सास-ससुर उनसे रंगदारी वसूलने के अलावा मानसिक दबाव भी बना रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
शिवहर के डीएम राजशेखर ने अपने ऊपर लगे घरेलू हिंसा और दहेज के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। वहीं डीएम की पत्नी सितारा का कहना है कि वह तलाक के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, '4 सितंबर, 2017 को चेन्नई में हमारी शादी हुई। हमारा एक बेटा और एक बेटी है। बेटी राजशेखर के साथ रह रही है जबकि बेटा मेरे साथ रहता है। उन्होंने मेरे या मेरे बेटे के भरण-पोषण के लिए कोई पैसा नहीं दिया है।'
डीएम की पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में डीएम की पत्नी ने बताया कि उनके पति उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करते हैं। वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उन्हें पागल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पति ने एक मार्च को उन्हें बुरी तरह पीटा। उनकी दो साल की बेटा को उनसे अलग कर दिया गया है।