
Archived
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे को लेकर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान
Arun Mishra
26 March 2018 7:23 PM IST

x
भागलपुर में दंगे भड़काने के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे अर्जित शाश्वत चौबे का नाम आया है?
पटना : भागलपुर में दंगे भड़काने के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे अर्जित शाश्वत चौबे का बचाव करते हुए कहा कि अरिजीत शाश्वत ने आखिर सरेंडर क्यों करे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जब उसने कोई गलती ही नहीं की तो किस आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा।
वहीं इस मामले पर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के सांसद बेटे चिराग पासवान ने कहा कि अगर कोई सामाजिक सौहार्द को बिगाड़े तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चिराग ने कहा कि हमारे सीएम सक्षम हैं और वो उचित फैसला लेंगे। चिराग ने कहा कि मुझे विश्वास है मुख्यमंत्री कानूनसंगत अपना काम करेंगे।
इससे पहले अश्विनी चौबे ने कहा कि मुझे मेरे बेटे पर नाज है और वह कोई गलत काम नहीं कर सकता है। हालांकि पत्रकारों की ओर से अरिजीत की गिरफ्तारी के सवाल पर अश्विनी चौबे भड़क गए। चौबे ने कहा कि भारत माता की जय बोलना क्या अपराध है क्या। अश्विनी चौबे ने FIR की कॉपी को रद्दी का टुकड़ा बताया।
Next Story




