बिहार

गांधी विचार को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : नीतीश कुमार

Desk Editor
2 Oct 2021 6:57 AM GMT
गांधी विचार को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : नीतीश कुमार
x
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को मानकर आगे चलना है।

पटना: महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जहां राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता को नमन किया। कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी शामिल हुए।

कोरोना काल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पहली बार किसी राजकीय समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को मानकर आगे चलना है।



नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाना है ताकि देश और दुनिया आगे बढ़ सके।बापू द्वारा बताये गए रास्ते पर चलने से सभी लोगों के बीच आपस में प्रेम, सद्भावना और भाईचारा की भावना बनी रहेगी। नीतीश कुमार ने लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

Next Story