बिहार

एक प्रेमी को प्यार करने की सजा कुछ ऐसी मिली,शादी के कुछ देर बाद ही पीट-पीटकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Desk Editor
29 Aug 2022 10:17 AM GMT
एक प्रेमी को प्यार करने की सजा कुछ ऐसी मिली,शादी के कुछ देर बाद ही पीट-पीटकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
x

बिहार के सीतामढ़ी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक को प्यार करने की सजा मोहब्बत के दुश्मनों ने ऐसी दी जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। युवक की पहले शादी करवाई गयी तब तक उसे यह पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। लेकिन शादी के कुछ देर बाद उसे ऐसी सजा दी गयी जिसके उसने कल्पना तक नहीं की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने शादी के बाद उसकी इस कदर पिटाई किया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं

वही पीड़िता भी इंसाफ मांग रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पहले बेटी से शादी रचाई फिर उसके बाद उनके बेटे की पीट-पीट कर जान ले ली। उनके बेटे को लड़की वालों ने इस कदर पीटा की पटना में इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नानपुर थाना क्षेत्र की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरत में हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृत युवक की पहचान राजू राम के रूप में हुई है जिसका अफेयर पास के गांव की रहने वाली लड़की से चल रहा था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। इस बात की जानकारी जब लड़की वालों को हुई तो वो गुस्से से लाल हो गये। मृतक के पिता की माने तो बीते 10 अगस्त को लड़की के चाचा ने धोखे से दोनों को रतनपुरा गांव में बुलाया और फिर दोनों की पहले शादी करवाई। फिर लड़के की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लड़के वालों ने आनन फानन में दोनों प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया

लेकिन लड़के की हालत गंभीर होता देख परिजन पटना ले गये। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टूकड़े को खो चुके परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।

Next Story