बिहार

नालंदा में CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम के दौरान हुआ विस्फोट

Sakshi
12 April 2022 12:57 PM GMT
शराबबंदी कानून: सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद नीतीश सरकार ने बदले नियम
x
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा में फिर उस समय अराजकता की स्थिति देखने को मिली, जब वहां एक बम फेंका गया।

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सुरक्षा में बड़ी चूक (Nitish Kumar Security Lapses) का मामला सामने आया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज मंगलवार 12 अप्रैल को बिहार के नालंदा में एक जनसभा क संबोधित करने पहुंचे थे। यहां जनसभा नालंदा स्थित सिलाव क्षेत्र में हो ही रही थी कि अचानक यहां बम विस्फोट (Blast In Nitish Kumar Event) हो गया। बम के धमाके से मौके पर अफरा- तफरी मच गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा में फिर उस समय अराजकता की स्थिति देखने को मिली, जब वहां एक बम फेंका गया। इसे नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक (Nitish Kumar Security Lapses) माना जा रहा है। बता दें कि नालंदा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह बम फोड़ा (Blast In Nitish Kumar Event) गया है। पुलिस का दावा है कि नीतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार पटाखा बम फोड़ा गया था। इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नालंदा में नीतीश कुमार एक जनसंवाद कार्यक्रम करने गए थे। सिलाव के गांधी हाई स्कूल में जनसंवाद कार्यक्रम चक रहा था। उनकी सभा से महज 15 मीटर दूर ये बम फूटा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उसका नाम सुभम बताया जा रहा है। युवक का कहना है कि वो राष्ट्रपिता से जुड़े प्रोग्राम में क्रियान्वित करता रहता है। बीएससी के छात्र ने सीएम का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बम फोड़ा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है।

Next Story