Archived

बिहार में करोड़ों का शौचालय घोटाला, SIT ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार

Vikas Kumar
10 Nov 2017 11:30 AM IST
बिहार में करोड़ों का शौचालय घोटाला, SIT ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार
x
बिहार में बहुचर्चित सृजन घोटाले के बाद अब एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में SIT ने बक्सर से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है...

पटना: बिहार में बहुचर्चित सृजन घोटाले के बाद अब एक और बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में SIT ने कारवाई करते हुए बक्सर से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

दरअसल बिहार में हुए करोड़ों के शौचालय घोटाले में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार झा को बक्सर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच फिलहाल पटना पुलिस की एक विशेष टीम कर रही है।

बैंक मैनेजर शिव कुमार झा पर आरोप है कि इस मामले में दो कथित मास्टरमाइंड पीएचईडी विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिन्हा और कैशियर बिटेस्वर से मिलकर बिना हस्ताक्षर के एक दर्जन से अधिक चेक पास कर एनजीओ के खाते में डाल दिया। फिलहाल, सिन्हा और बिटेस्वर दोनों फरार चल रहे हैं।

वहीं शौचालय घोटाला सामने आने के बाद से विपक्ष द्वारा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा जा रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस घोटाले की उच्चतरीय जांच की मांग की है।

बता दें कि घोटाले में शौचालय बनाने का पैसा सीधे लाभार्थी के खातों के बदले कुछ एनजीओ और दो व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किया गया, जिसका कोई सरकारी प्रावधान नहीं है। यह एनजीओ पटना और उसके आसपास रजिस्टर्ड है। पटना के जिला अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करवाने पर यह मामला संज्ञान में आया। लेकिन इस मामले का खुलासा होने पर इस संस्था से जुड़े अधिकांश लोग फरार चल रहे हैं।

Next Story