बिहार

बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का Transfer

सुजीत गुप्ता
29 Jan 2022 7:35 AM GMT
बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का Transfer
x

पटना।बिहार सरकार ने तीन अफसरों का स्थानांतरण किया है।तीनों बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निशिथ वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।वहीं योजना एवं विकास विभाग में उप सचिव सुधीर कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डोमन राम को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story