बिहार

बेगूसराय : घने जंगल में बंद बोरे में अज्ञात लड़की की लाश बरामद होने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Special Coverage News
28 Aug 2019 11:04 AM GMT
बेगूसराय : घने जंगल में बंद बोरे में अज्ञात लड़की की लाश बरामद होने से क्षेत्र में फैली सनसनी
x
पोखर के नजदीक घने जंगल में पाकैर के पेड़ के पास करीब 10 फीट के गड्ढे में एक अज्ञात लड़की की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय (मृत्युंजय) : जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत तेयाय ओपी क्षेत्र में एक लरकी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। तेयाय बहियार में चौधराइन पोखर के नजदीक घने जंगल में पाकैर के पेड़ के पास करीब 10 फीट के गड्ढे में एक अज्ञात लड़की की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 10 बजे उक्त बहियार में कुछ ग्रामीणों ने बकरी के चारा के लिए उक्त पाकैर पेड़ का पत्ता तोड़ने आया तो उक्त गढ्ढा से बदबू का आभास होने से गढ्ढा की ओर देखा तो गढ्ढा में एक बंद बोरा के देखते ही दंग रह गया।टैब वह इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी ।

लोगों को जानकारी मिलते ही लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तेयाय ओपी पुलिस को दिया। उक्त जानकारी मिलते ही तेयाय ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर देखा तो बंद बोरा को खुलवाया जिसमें सर कटा हुआ शव पाया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि बिना सिर का लाश मिला जो बिल्कुल सड़ा गला अवस्था में करीब 20-25 वर्षीय लड़की की लाश है।

लाश का पहचान नहीं हो पाया है कि यह कहां की है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। इधर ,लाश को मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story