- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बिहार: प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने दुल्हन को दी खौफनाक सजा, आंखों में डाला फेवीक्विक और...'
बिहार के बिहारशरीफ में प्रेमी की कहीं और शादी होने से नाराज प्रेमिका ने लिया खौफनाक बदला। जिले के रहुई प्रखंड के एक गांव में प्रेमी ने जब दूसरी लड़की से शादी कर ली तो नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के घर में घुसकर सो रही नई नवेली दुल्हन के बाल काट डाले और उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया।
आंखों में जलन होने पर जब दुल्हन ने शोर मचाया तो परिजनों ने प्रेमिका की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार गांव पहुंच मामले की जानकारी ली। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गोपाल राम की शादी 1 दिसंबर को शेखपुरा जिले के एक गांव में हुई। शादी के बाद जब वह दुल्हन को विदा कर अपने घर लाया तो इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लगी। गुस्साई प्रेमिका ने बदला लेने की नीयत से प्रेमी के घर जा पहुंची। दूल्हे की बहन से उसकी दोस्ती होने के कारण लोग उसपर शक नहीं कर सके। इसके बाद जब दूल्हा दुल्हन और अन्य परिजन थके होने के कारण गहरी नींद में सो गए तो मौका पाकर वह दुल्हन के कमरे में दाखिल हो गयी। गहरी नींद में सो रही दुल्हन के उसके बाल काट डाले। बाल काटने के बाद भी मन को तसल्ली नहीं हुई। तब उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। इसके बाद दुल्हन दर्द से कराहने लगी और शोर मचाने लगी तो ससुरालवालों की नींद खुल गयी।
गुस्साए लोगों ने प्रेमिका की जमकर धुनाई कर डाली। इस बीच लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दुल्हन को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। दुल्हन की स्थिति नाजुक बनी हुई है।