राष्ट्रीय

क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्य सभा? JDU ने दिया जवाब

Sakshi
1 April 2022 8:02 AM GMT
शराबबंदी कानून: सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद नीतीश सरकार ने बदले नियम
x
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने नीतिश कुमार के राज्य सभा जाने की खबरों पर सफाई दी है और इसे अफवाह बताया है।

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपनी इच्छा प्रकट करते हुए कहा कि वह किसी दिन राज्य सभा (Rajya Sabha) जाना चाहते हैं। इसके बाद से कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं और कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राज्य सभा भेजकर बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। हालांकि इस मामले में अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस मामले में सफाई दी है और इसे अफवाह बताया है।

कहीं नहीं जा रहे हैं नीतीश कुमार

बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने इसे अफवाह बताया है। बता दें कि मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'मैं इस अफवाह से हैरान हूं कि माननीय मख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य सभा जाने पर विचार कर रहे हैं। यह शरारती अफवाह है और सच्चाई से बहुत दूर है। नीतीश कुमार के पास बिहार की सेवा करने का जनादेश है और मुख्यमंत्री के रूप में पुरे कार्यकाल के लिए ऐसा करना जारी रखेंगे। वह कहीं नहीं जा रहे हैं।'

नीतीश कुमार है NDA का चेहरा

बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आगे लिखा कि 'नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) का चेहरा थे और लोगों ने इस गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया। लोगों की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और बिहार को बदलने की क्षमता पवित्र है। मैं सभी से इस तरह के दुष्प्रचार से दूर रहने का आग्रह करता हूं, जिससे बहुत कम लाभ होगा।'

Next Story