बिहार

रिकार्ड समय में पूरा होगा काम एप्रोच रोड का काम: अमृत प्रत्यय

सुजीत गुप्ता
23 Sep 2021 12:10 PM GMT
रिकार्ड समय में पूरा होगा काम एप्रोच रोड का काम: अमृत प्रत्यय
x
अपर मुख्य सचिव ने गंगा रेल सह सड़क पुल मुंगेर-खगड़िया निर्माणाधीन एप्रोच पथ का किया निरीक्षण, अस्पताल के जीविका रसोई की सराहना

कुमार कृष्णन

मुंगेर। राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सह पथ प्रमंडल बिहार प्रत्यय अमृत द्वारा आज गंगा रेल सह सड़क पुल मुंगेर-खगड़िया में निर्माणाधीन एप्रोच पथ का एरियल सर्वेक्षण किया गया। साथ ही एनएचएआई के आरओ भी थे। उन्होंने सर्वे के उपरांत निर्माणाधीन एप्रोच पथ के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में यह परियोजना है। कार्य प्रगति की निरीक्षण किया गया है। दुगुने गति से कार्य को करते हुए रिकाॅर्ड समय में इसे पूरा किया जायेगा। 600 मीटर के टोपोलैंड गतिरोध को भी दूर कर लिया जायेगा। इस एतिहासिक परियोजना को बहुत जल्द पूर्ण किया जायेगा। कल एनएचएआई के सीजीएम तथा अजेंसी एसपी सिंघला प्रमुख के साथ बैठक की जायेगी। उन्होंने जिला पदाधिकारी को निदेश दिया कि सतत अनुश्रवण करते हुए प्रतिदिन कार्य-प्रगति की समीक्षा करे।


सदर अस्पताल में भी विभिन्न वार्डो का उन्होंने निरीक्षण किया। महिला वार्ड में मरीजों से बात की तथा उन्हें खान-पान और दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। ब्लड बैंक एवं सेपरेटर यूनिट, लैब का भी मुआयना किया। अस्पताल परिसर में संचालित दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था से सतुष्टि जाहिर की। जीविका दीदीयों को उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।


Next Story