
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 30 अप्रैल को करण संग...
लाइफ स्टाइल
30 अप्रैल को करण संग शादी के बंधन में बंधेंगी बिपाशा बसु, ये रहा शादी का कार्ड
Special News Coverage
8 April 2016 1:38 PM IST

मुंबई : पिछले काफी समय से प्यार की लुका-छिपी खेलने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फाइनली शादी करने का फैसला कर ही लिया। दोनों ने एेलान कर दिया है कि 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद बिपाशा और करण ने की है।
सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है। अगर आपने अब तक नहीं देखा तो ये रहा आपके सामने बिपाशा और करण की शादी का कार्ड, जो उनकी जोड़ी की तरह ही काफी प्यारा लग रहा है। एक फैन क्लब ने यह वेडिंग कार्ड इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

करण और बिपाशा ने एक साझा बयान जारी कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि 30 अप्रैल उनके लिए बहुत बड़ा और यादगार दिन साबित होने जा रहा है।
दोनों ने बयान में कहा, 'हमें सबके साथ यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है। 30 अप्रैल हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। हमारी शादी में सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे। हमारी प्रिवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद देती हूं। हमें आशा है कि इस नए सफर के लिए आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा।'
A photo posted by bipashabasu (@bipashabasu) on
इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में बिपाशा और करण के शादी की पुष्टि भी की है। उन्होंने दोनों के लिए खुशियों की कामना की। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अपनी दोस्त बिपाशा और उनके होने वाले दूल्हे करण सिंह ग्रोवर के लिए बहुत खुश हूं। आप बहुत दिलदार हैं...आप बेपनाह खुशियों के हकदार हैं।'
I'm truly so happy for my friend @bipsluvurself n her handsome bridegroom to be @Iamksgofficial Ure a golden heart..u deserve so much n more
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 7, 2016
बिपाशा की मेहंदी की रस्म जुहू में एक लाउंज बार विला 69 में 28 अप्रैल को आयोजित होगी, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किए जाना बाकी है। बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।
बिपाशा और करण का प्यार किसी से छिपा नहीं, जो आज से लगभग दो साल पहले शुरू हुआ। अब आखिरकार उनका प्यार अब जल्द ही शादी की मंजिल तक पहुंचने वाला है। हमारी तरफ से इस खूबसूरत जीडी को ढेरों शुभकामनाएं ।
।।
Next Story