लाइफ स्टाइल

वीडियो में देखें, अक्षय कुमार ने ODD-EVEN पर कुछ यूं ली चुटकी

Special News Coverage
17 Jan 2016 3:13 PM IST
Akshay Kumar Odd-Even



मुंबई : अक्षय कुमार आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'एयरलिफ्ट' के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। दिल्ली की ऑड-ईवन स्कीम पर अक्षय ने अपनी दिलचस्पी दिखाई। अक्षय ने दिल्ली वालों की परेशानियों को एक वीडियो के जरिए रोचक अंदाज में दिखाया।

अक्षय ने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली की ऑड-ईवन स्कीम का एक मजेदार पहलू। मुझे इसे आप लोगों के साथ शेयर करना था। एक नजर डालिए।' इस विडियो को देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विडियो में सारे सीन्स तो अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट के हैं, बस इसके डायलॉग्स बदल दिए गए हैं। इसमें पंद्रह दिनों तक ऑड-ईवन रूल के चलते दिल्ली वालों की परेशानियों को दिखाया गया है।

विडियो में एकत डायलॉग है, 'मैं डेढ़ हजार रुपये उधार लौटाने जा रहा था, दो हजार रुपये चालान काट लिए।' इसी तरह का दूसरा मजेदार डायलॉग है,'अगर तुम्हारी गाड़ी का नंबर ऑड है तो ईवन वाले से दोस्ती कर लो।' विडियो के जरिए ओला जैसी कैब सर्विसों को भी प्रमोट किया गया है। विडियो में आखिर में एक डायलॉग है,'चाहे जो भी हो, इन 15 दिनों में पल्यूशन तो कम हो गया।'


Next Story