- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- असहिष्णुता वाले बयान...
लाइफ स्टाइल
असहिष्णुता वाले बयान पर बुरे फंसे करण जौहर, यूपी में केस दर्ज
Special News Coverage
25 Jan 2016 7:42 PM IST
फैज़ाबाद : असहिष्णुता पर बयान देकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर विवादों में फंस चुके हैं। उनके खिलाफ फैजाबाद के कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। फैजाबाद में एक सोशल एक्टिविस्ट की याचिका पर करण जौहर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। करण जौहर ने जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल में देश के माहौल के बारे में टिप्पणी की थी।
फैजाबाद में RTI एक्टिविस्ट मोहम्मद अली उर्फ अली बाबा ने परसों फैजाबाद कोर्ट में करण जौहर के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। आज चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवकांत शुक्ल ने पिटीशनर अली बाबा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए करण जौहर के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया। उनके खिलाफ फैजाबाद के कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीआपीसी के सेक्शन 200 के तहत दर्ज हुए केस पर अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।
क्या कहा था करण जौहर ने ?
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने जयपुर के साहित्य महोत्सव में कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करना इस दुनिया में सबसे बड़ा मजाक है। मेरे ख्याल से लोकतंत्र देश का दूसरा बड़ा मजाक है।
करण जौहर ने कहा था, ‘हम ऐसे देश में हैं जहां अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हम खुलकर नहीं बोल सकते हैं। मुझे इस बात से बहुत दुख होता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र देश में दो सबसे बड़े मजाक बन चुके हैं। आप इन दोनों बातों को किस तरह से परिभाषित करेंगे? मैं फिल्ममेकर हूं और मुझे कुछ भी करने से पहले सोचना पड़ता है। मैं कहां पर क्या कह रहा हूं और उसके बाद मुझे किस बात के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया जाए, पता ही नहीं चलता है। मैं एफआईआर किंग बन चुका हूं।
Special News Coverage
Next Story