
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अर्जुन कपूर के साथ...
लाइफ स्टाइल
अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा ?
Special News Coverage
17 March 2016 12:19 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को अभी फिल्म इंडस्ट्री में आए अभी एक साल भी नहीं हुआ है कि अथिया की अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग करने की खबर जोरों पर है। हाल ही में मुंबई में एक पार्टी के दौरान दोनों को साथ देखे जाने के बाद ऐसी चर्चा शुरू हुई।
संबंध को लेकर उड़ी अफवाहों को गंभीरता से नहीं लेती
लेकिन, इन अफवाहों पर अथिया का कहना है कि ऐसी खबरों की वह चिंता नहीं करती हैं। अथिया ने बताया, ‘मैं संबंध को लेकर उड़ी अफवाहों को गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि मैं, मेरा परिवार और करीबी लोग सचाई को जानते हैं। मैं इसके बारे में कुछ नहीं सोचती।’
अथिया ने बताया कि उनके पिता अभिनेता सुनील शेट्टी सब जानते हैं वो कहते हैं कि जब आप एक स्टार होते हैं तो ऐसी चीजें होती हैं।
अथिया ने पिछले साल सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'हीरो' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके आपोजिट आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी मुख्य भूमिका में थे।
Next Story




