
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कबीर बेदी ने अपने...
लाइफ स्टाइल
कबीर बेदी ने अपने 70बें जन्मदिन पर परवीन संग रचाई चौथी शादी
Special News Coverage
17 Jan 2016 2:19 PM IST

मुंबई : दिग्गज कलाकार कबीर बेदी के लिए शनिवार को उनका 70वां जन्मदिन बेहद खास रहा। जन्मदिन से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही कबीर ने अपनी करीबी मित्र परवीन दुसांज (42) के साथ शादी कर ली। ये कबीर बेदी की चौथी शादी थी। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि कबीर की बेटी पूजा बेदी उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज (42) से 4 साल बड़ी हैं।
कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने ट्वीट कर सौतेली मां को डायन के जैसा बताया है। आप खुद ही पढ़ लें उनका ट्वीट-
Every fairy tale has a wicked witch or an evil step~mother! Mine just arrived! @iKabirBedi just married @parveendusanj .
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) January 17, 2016
आपको बता दें कि कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बाबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे।हालांकि, परवीन से उन्होंने शादी नहीं की।

कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। एडम फिल्म ‘हैलो कौन है?’ से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके हैं । इसके बाद कबीर की दूसरी शादी भी तलाक में बदल गई।
कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे।
Next Story