
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रियंका चोपड़ा ने...
लाइफ स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा ने 'ऑस्कर' में बिखेरा जलवा - देखें HOT तस्वीरें
Special News Coverage
29 Feb 2016 1:47 PM IST

नई दिल्ली : ऑस्कर 2016 में बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की। प्रियंका ने अपने बोल्ड अवतार में अपना जलवा बिखेरा। प्रियंका ने इस इवेंट में सफ़ेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना हुआ था। रेड कार्पेट पर उतरी प्रियंका के स्ट्रैपलेस गाउन को लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद ने डिज़ाइन किया है।
आपको बता दें की प्रियंका अपने इस सफ़ेद गाउन में कमाल लग रही थी। बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। गाउन के साथ मैच होती अंगूठियां और उनका मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया, ‘‘हीरे लडकियों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं.. हैशटैग ऑस्कर।' प्रियंका रेड कार्पेट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर घबराई हुई थी कि कहीं अवार्ड पेश करते हुए ऑस्कर मंच पर गडबडी न हो जाए। रेयान सीक्रेस्ट ने प्रियंका से पूछा था, ‘‘क्या आपने नामों का अभ्यास किया है।' उन्होंने कहा, ‘‘हां मैंने किया है।
प्रियंका के गाउन से लेकर मेकअप सब कमाल के लग रहे थे। प्रियंका की कुछ खास तस्वीरें।





Next Story




