Begin typing your search...
प्रियंका चोपड़ा ने 'पीपल्स चॉइस अवॉर्ड' जीतकर लहराया भारत का परचम

मुंबई : लॉस एंजेलिस में हुए पीपल्स चॉइस अवार्ड्स में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के लिए 'फेवरिट एक्ट्रेस इन अ न्यू टीवी सीरीज' का अवॉर्ड मिला।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके अपनी खुशी का इजहार किया। प्रियंका ने लिखा, 'मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं, जिन लोगों ने मेरे लिए वोट किया, उनका शुक्रिया अदा करती हूं। मेरे चाहने वालों, मैं आपके बगैर, कुछ भी नहीं हूं।
I am so fortunate!Thank U to everyone who voted for me at the #PCAs! My #PCManiacs-I am nothing without you!Big love pic.twitter.com/Omg31wG7oa
— PRIYANKA (@priyankachopra) January 7, 2016

33 साल की पूर्व विश्व सुंदरी का मुकाबला नई टीवी सीरीज श्रेणी में जेमी ली कर्टिस, एम्मा रॉबर्ट्स, मर्सिया गे हार्डेन और लिया मिशेल जैसी बडी हस्तियों के साथ था। प्रियंका चोपड़ा ने 'पीपल्स चॉइस अवॉर्ड' जीतकर विश्व में भारत का परचम लहराकर भारत का नाम रोशन किया है।

Next Story