
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रणवीर सिंह ने कबूला -...
लाइफ स्टाइल
रणवीर सिंह ने कबूला - दीपिका उनकी बेटर हाफ
Special News Coverage
19 March 2016 4:02 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड के डैसिंग हीरो रणवीर सिंह ने आखिरकार कबूल ही लिया की दीपिका पादुकोण उनकी बेटर हाफ है। दरअसल, एक अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बेटर हाफ कह कर सम्बोधित किया, तो वहां मौजूद सभी लोग भौचक्के रह गए।
जी हां, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को एक अच्छी बेटर हाफ और बहुत खूबसूरत महिला करार दिया है। गोयाकि दोनों ने एक दूसरे के लिए अभी तक अपने प्यार का इजहार सार्वजनिक तौर पर नहीं किया है।
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर और दीपिका को बेस्ट जोड़ी का अवार्ड दिया गया। दीपिका तो इन दिनों भारत में हैं नहीं। इसलिए रणवीर ही इस अवार्ड को लेने के लिए मंच पर पहुंचे थे। अवार्ड लेने के बाद रणवीर ने अपनी थैंक्यू स्पीच में कहा, 'ये अवार्ड बेस्ट जोड़ी के लिए है और इस जोड़ी की बेटर हॉफ इस समय यहां नहीं है। लेकिन मैं आपकी शुभकामनाएं उन तक पहुंचा दूंगा।'
रणवीर ने इस अवॉर्ड को पाकर कहा, 'मेरे पास सबसे खूबसूरत महिला है... सब का शुक्रिया
बता दें कि दीपिका इन दिनों अमेरिका में हैं। वह हॉलीवुड फिल्म 'xXx: The Return of Xander Cage' में काम कर रही हैं। इसमें उनके अपोजिट विन डीजल नजर आएंगे।

Next Story