
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अभिनेत्री सोनाक्षी...
लाइफ स्टाइल
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज - जानिए क्यों
Special News Coverage
10 March 2016 3:58 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है। क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर रिकॉर्ड बनाने के मकसद से एक ही वक्त पर सबसे ज्यादा लोगों द्वारा अपने नाखून रंगने की पहल में हिस्सा लिया था।
28 वर्षीय सोनाक्षी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता उन्होंने कलर कॉस्मेटिक निर्माता इंग्लोट और इसकी भारतीय साझेदार मेजर ब्रांड्स के साथ मिलकर किया था। नेल पेंटिंग में नया रिकॉर्ड बनाने आई इन महिलाओं ने एक समय में एक साथ 1328 महिलाओं के नाखूनों को पोलिश कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इस पहल में सोनाक्षी के अलावा उनकी मां पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। सोनाक्षी ने इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर शेयर की हैं।
New record: Most people painting fingernails simultaneously by @InglotIndia 1,328, inc. Bollywood's @sonakshisinha pic.twitter.com/Yke7FsUq3j
— GuinnessWorldRecords (@GWR) March 9, 2016

यह खिताब हासिल करने के बाद सोनाक्षी ने एक बयान में कहा कि महिला दिवस पर मैं इस अनूठी पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस का खिताब हासिल करना सच में सरहानीय है।
Next Story