लाइफ स्टाइल

13 साल बाद एक बार फिर रोमांस करते दिखेगें रितिक-करीना

Special News Coverage
28 Nov 2015 4:55 PM IST
hrithik roshan kareena kapoor


मुंबई : कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी ऋतिक और करीना की जोड़ी 13 साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन वापसी कर सकती है। यह जोड़ी ऋतिक के पिता राकेश रोशन की फिल्म में काम करेगी।

चर्चा है कि ऋतिक के पिता राकेश रोशन अपने बैनर तले दो फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इसमें से एक का निर्देशन वे खुद करेंगे और दूसरी फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर सकते हैं। इन दोनों फिल्मों में ऋतिक होंगे।

जहां राकेश की फिल्म रोमांटिक होगी, वहीं संजय की फिल्म में एक्शन को प्रमुखता दी जाएगी। चर्चा कि संजय की फिल्म में ऋतिक के अपोजिट करीना नजर आ सकती हैं।
Next Story