
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- संजय दत्त के फैंस के...
लाइफ स्टाइल
संजय दत्त के फैंस के लिए अच्छी खबर : मार्च में जेल से हो सकते हैं रिहा
Special News Coverage
8 Dec 2015 6:05 PM IST

मुंबई : संजय दत्त के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में ही रिहा हो जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। फिलहाल संजय दत्त अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में पुणे की यरवदा जेल में बंद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अगर अंतिम समय में कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो संजय दत्त 42 महीने की सजा पूरी कर अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में जेल से छूट जाएंगे। जेल अधिकारियों के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में संजय की सजा पूरी हो जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। दत्त को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में उसकी भूमिका के लिए सजा दी गई थी। वह अपनी सजा के दौरान कई बार परोल और फरलॉ पर भी छूट चुके हैं।
संजय दत्त पहली बार 1996 में गिरफ्तार हुए थे। तब वह 18 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। 2013 में अदालत ने संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई। इनमें से 42 महीने ही बाकी थे जो फिलहाल संजय दत्त पुणे की येरवडा जेल में काट रहे हैं।
Next Story




