
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रियंका चोपड़ा...
लाइफ स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में किसे कर रहीं हैं डेट !
Special News Coverage
14 Nov 2015 2:58 PM IST

मुंबई : शाहिद कपूर से अलगाव के बाद लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ सूनी है। अब तो शाहिद ने भी मीरा का दामन थाम लिया है। लेकिन उड़ती-उड़ती खबर यह मिली है कि क्वांटिको के लिए विदेश में जा बसीं प्रियंका की जिंदगी में कोई नया आ गया है।
जी हां! यह देसी गर्ल आजकल किसी विदेशी युवा के फेर में है। उनके जानने वालों का कहना है कि प्रियंका कुछ समय से एक फिरंगी को डेट कर रही हैं। हालांकि मीडिया इस मामले में पिछड़ गया है, क्याेंकि वह यह नहीं पता लगा पाया कि पीसी किसके साथ वक्त गुजार रही हैं।
सुनने में आ रहा है कि प्रियंका उसके लिए काफी सीरियस हैं। शायद यही वजह है कि प्रियंका अब अमेरिका में रहना काफी पसंद करने लगी हैं। पहले वह अपनी ममी के पास मुंबई आ जाया करती थीं लेकिन अब वह अमेरिका में खुशी-खुशी ठहरती हैं।
कहा जा रहा है कि लॉस एंजिलिस में रहने वाला यह युवक ग्लैमर फील्ड से हटके है और वह लाइम लाइट में नहीं आना चाहता। यही वजह है कि पीसी और उनके मिस्टीरियस बॉयफ्रेंड ने खुद को लोगों की नजरों से छिपा रखा है।
देखना यह है कि प्रियंका भी कब तक मीडिया और उनके प्रशंसकों की नजरों से बचकर अपने नए दोस्त से मुलाकात कर पाएंगी।

Special News Coverage
Next Story