लाइफ स्टाइल

'जय गंगाजल' का ट्रेलर रिलीज़, प्रियंका चोपड़ा का पुलिस अफसर के रूप एंग्री यंग वूमन अवतार

Special News Coverage
22 Dec 2015 5:14 PM IST
Priyanka Chopra

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'जय गंगाजल' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और प्रकाश झा ने प्रियंका चोपड़ा को एंग्री यंग वूमन अवतार में प्रस्तुत किया है। जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा एक एसपी की भूमिका में नज़र आएंगी जिसके अंदर जज़्बा है और लगन है अपने आस पास हो रहे गलत को बदलने की।

Priyanka Chopra JaiGangaajal

ट्रेलर में प्रियंका एक डायलॉग बोलती है --
'कीचड को धोने के लिए साफ पानी की ज़रुरत होती है, गंदे पानी की नहीं'

Priyanka Chopra Gangaajal

और इस बार प्रियंका चोपड़ा का बखूबी साथ दिया है प्रकाश झा जो सहयोगी भूमिका में दमदार लग रहे हैं। फिल्म कहानी है एक भ्रष्ट जिले की जहां नेताओं का आतंक है और ये यूपी, बिहार के हर जिले की कहानी है। लेकिन जिस दम के साथ प्रियंका चोपड़ा लड़ने की कोशिश करती हैं वो धमाकेदार है।

JaiGangaajal Priyanka Chopra Prakash Jha

वहीं फिलहाल ट्रेलर में ज़्यादा डायलॉग तो नहीं थे लेकिन ट्रेलर का आखिरी पंच शानदार है। प्रियंका चोपड़ा पुलिस अधिकारी की भूमिका में अलग लग रही हैं और फिल्म में काफी अच्छी स्टारकास्ट दिखाई दे रही है। फिल्म 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

JaiGangaajal Priyanka Chopra

देखें, 'जय गंगाजल' का दमदार ट्रेलर :
Next Story