
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट :...
लाइफ स्टाइल
मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट : दुनिया में जलवा बिखेरने को तैयार मिस इंडिया अदिति आर्या
Special News Coverage
19 Dec 2015 7:32 PM IST

सान्या (चीन) : चीन में चल रहे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की तरफ से अदिति आर्या ने भाग लिया है। आज इस प्रतिस्पर्धा का अंतिम चरण है व दिल्ली से सटे गुडग़ांव में रहने वाली अदिति पर पूरे भारत की नजर रहने वाली है। इसी वर्ष मार्च के माह में अदिति को मिस इंडिया 2015 चुना गया और अब उन पर विश्व पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी है।
22 वर्ष की अदिति का सामना अब मिस वर्ल्ड के 65वें विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में दुनिया भर से आई 108 प्रतिभागियों से है व कुछ वक्त पहले मीडिया से बातचीत के दौरान अदिति ने बताया था कि वह नर्वस नहीं है क्योंकि उनके लिए यह एक बहुत सम्मानजनक पल बताया गया है।
अदिति की मानें तो उनकी मां ने मिस इंडिया में हिस्सा लेने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया था व पूर्व विजेताओं की तरह वह भी मानती हैं कि ब्यूटी टाइटल जीतने के बाद वह कई तरीकों से समाज कल्याण में योगदान दे सकती हैं। अदिति के फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह बतौर रिसर्च एनालिस्ट कार्य कर चुकी हैं और फिलहाल वह बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करते रहना चाहती हैं।
अदिति ने आठवीं क्लास तक की पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल में की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। बाकी स्कूली पढ़ाई उन्होंने एमिटी इंटरनेशनल, दिल्ली में की। अदिति ने अपना ग्रैजुएशन दिल्ली के शहीद सुखदेव कॉलेज से किया।
जहां तक बॉलीवुड में कार्य करने की बात है तो अभी तक तो उन्होंने फिल्मों के बारे में सोचा नहीं है किंतु उनका पूरा ध्यान भारत का प्रतिनिधित्व करने में ही रहेगा। साथ ही अदिति ने यह भी माना की विश्व सुंदरी या मिस इंडिया बनने के बाद फिल्मों के ऑफर आना स्वाभाविक है और वह उन प्रस्तावों को टालने के बारे में नहीं सोच रही हैं।

Next Story