लाइफ स्टाइल

सनी लियोनी का खुलासा, 18 साल की उम्र तक क्या करतीं थी

Special News Coverage
27 Jan 2016 1:33 PM IST
sunny leone


मुंबई : कनाडाई मूल की बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी ने कहा कि किशोरावस्था में 'अल्हड़' किस्म की थीं और 18 साल की होने तक लड़के उनकी ओर आकर्षित नहीं होते थे।

सनी ने अपने बयान में कहा, 'मैं कॉलेज में एवरेज स्टूडेंट (औसत दर्जे की छात्रा) थी, लेकिन मैं बिज़नस जानती थी और मार्केटिंग की शौकीन थी।' उन्होंने कहा, ' मैं किशोरावस्था में बेवकूफ-सी थी और मेरे कोई ज्यादा दोस्त नहीं थे।'

हालांकि उन्होंने अपनी तारीफ में यह भी कहा, 'मैं वीडियो एडिटिंग, फोटोशॉप में काम करने के अलावा और भी बहुत कुछ करना जानती थी। आमतौर पर 18 से 19 साल की लड़की इतना कुछ नहीं जानती हैं।'

सनी ने कहा, 'यह भी बता दूं कि 18 की होने तक किसी लड़के को मुझमें दिलचस्पी नहीं थी।' अभिनेत्री सनी अपनी अगली फिल्म 'मस्तीजादे' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

गौरतलब है कि सनी लियोनी बॉलिवुड में कदम रखने से पहले भारतीय मूल की लोकप्रिय कनाडाई पॉर्न स्टार थीं।
Next Story