लाइफ स्टाइल

फिर एक साथ दिखे विराट - अनुष्का, मुंबई में एक साथ किया डिनर

Special News Coverage
7 April 2016 7:29 AM GMT
Virat kohli Anushka


मुंबई : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर एक साथ दिखे। दोनों बांद्रा के एक होटल-पब में डिनर के लिए पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि विराट जल्द शादी करना चाहते हैं और अनुष्का अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

चश्मदीदों का कहना है कि जब विराट और अनुष्का रेस्टोरेंट से निकल रहे थे तो दोनों के बीच गज़ब का तालेमेल दिख रहा था। दोनों खूब फब रहे थे। अनुष्का ने जहां काले रंग का शॉर्ट पहन रखा था वहीं कोहली कैजुअल ड्रेस में थे। दोनों का साथ डिनर करते देख तो यही लगता है कि अभी भी इन दोनों के बीच प्यार बाकी है।

Next Story