
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- PHOTOS : 'बिदेशी...
PHOTOS : 'बिदेशी बॉयफ्रेंड' निक जोनस संग SPOT हुईं प्रियंका, मां से मिलाने लाईं हैं इंडिया!

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के नए लवबर्ड्स के रूप में फेमस हो रहे हैं। पिछले दिनों प्रियंका मुंबई लौटीं और वह भी निक के साथ। अब जहां भी वे जा रहे, कैमरे उनके पीछे पड़े हैं। बीती रात वे साथ डिनर पर नजर आए।
.शुक्रवार रात दो बजे प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। दोनों एक ही कार में थे। इस दौरान प्रियंका, निक को कैमरों से छुपते-छुपाते घर लेकर गईं। हालांकि निक के कुछ फोटोज कैमरे में कैद हो गए। खबरों के मुताबिक प्रियंका, निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने लाई हैं। खबर ये भी है कि निक के लिए प्रियंका ने अपने मुंबई स्थित वर्सोवा के घर में एक पार्टी रखी है, जिसमें चुनिंदा फ्रेंड्स को बुलाया गया है।निक की फैमिली वेडिंग में शामिल हो चुकी हैं ।
पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। बीती रात दोनों डिनर के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एक रेस्ट्रॉन्ट में पहुंचे, जहां उन्हें कैमरों ने घेर लिया।
प्रियंका और निक ने अपने अफेयर पर हां या ना कुछ नहीं कहा है। लेकिन जो कुछ हो रहा है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों में दोस्ती से ज्यादा कुछ है। प्रियंका अब निक को अपने घर लेकर आई हैं लेकिन इससे पहले खुद अमेरिका के अटलांटिक सिटी में हुई निक की कजिन की वेडिंग में शामिल हुई थीं। इसके साथ ही फादर्स डे पर प्रियंका ने निक के पिता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया।